बावली हनुमान मंदिर उमरियापान में हुआ रुद्राभिषेक
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । श्रावण मास के आखिरी सोमवार को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर बावली उमरियापान में पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर रूद्र अभिषेक का आयोजन किया गया। श्रावण मास के आखरी सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा पार्थिक शिवलिंग का निर्माण कर ब्राह्मणों से विधि विधान से पूजा अर्चन कर रुद्र महाअभिषेक दूध, दही , शहद, पंचम मृत से किया गया । पार्थिव शिवलिंग में बेलपत्र, धतूरा, शमी पत्र, कमल गट्टा चढ़ाकर पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं द्वारा किया गया। बावली हनुमान मंदिर में सुबह से ही पार्थिक शिवलिंग का निर्माण पंडितों द्वारा मंत्रोचार के साथ किया गया । पूरे मंदिर में हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय, श्री शिवाय शिवाय नमस्तुभं की गूंज से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो गया। हवन पूजन के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 4:00 बजे से बावली हनुमान मंदिर से पार्थिक शिवलिंग का निर्माण कर शिव भक्त अपने सिर पर पार्थिक शिवलिंग को लेकर बैंड बाजों के साथ बच्चे, महिलाएं, पुरुष नाचते हुए न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक, बड़ी माई होते हुए नर्मदा नहर में पार्थिव शिवलिंग का विधि विधान से पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया। इस दौरान जयप्रकाश चौरसिया, मोहन चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, रोशन चौरसिया, अप्पी चौरसिया, राजुल चौरसिया, रोहित चौरसिया, मोहित चौरसिया, संजीत चौरसिया, अशोक चौरसिया, संतोष चौरसिया, मनु चौरसिया, साहिल चौरसिया, यश चौरसिया, बबलू श्रीवास, मोहित चौरसिया, पंकज चौरसिया, अम्मू चौरसिया, शुभम चौरसिया, सुमित चौरसिया आदि बड़ी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे।

