बहिनो ने बांधा भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र, भाईयों ने दिया रक्षा का वचन
सिलवानी। नगर तथा ग्रामीण अंचलों में भाई बहिन के अटूट प्यार का पर्व रक्षाबंधन उमंग, उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को उत्साह पूर्वक मनाए जाने को लेकर बीते एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही थी। गुरूवार को संपन्न हुए पर्व के दौरान बहिनों ने भाईयों के माथे पर तिलक लगा कर कलाई पर सुंदर से सुंदर राखी बांधी। मंुह मीठा करा कर भाई के खुशहाल जीवन की कामना की। वही भाईयों ने समर्थ के अनुसार नगद राशि व गिफ्ट देकर जीवन भर बहिन की रक्षा करने का वचन दिया।
शुक्रवार को निकलेगा कजरियों का चल समारोहः-
रक्षाबंधन के दूसरे दिन मिलन का पर्व कजरियां नगर में परंपरागत रुप से मनाया जाएगा। दोपहर के वक्त कजरियों का चल समारोह निकाला जाएगा। जो नगर के विभिन्न रास्तों से होता हुआ बेगम नदी के तट पर पहुंच कर समाप्त होगा। यहां कजरियों को नदी में बिसर्जित करने के बाद श्रीराम मंदिर जमुनियापुरा के दर्षन के पष्चात गले मिलने का सिलसिला प्रारंभ होगा।
बसों में रही भीड, भाई बहिन हुए परेशान
रक्षाबंधन पर्व पर यात्री बसों में काफी भीड़भाड़ देखी गई जिससे बसों में खड़े होने तक के लिए यात्रियों को जगह नहीं मिली। हर भाई और बहिन को अपने घर जाने की जल्दी थी परंतु बसों में भीड़ भाड़ से परेशान होते देखे गये। कई वर्षों बाद रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही रिमझिम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया।



