मध्य प्रदेश

पहले मोटरबोट के सहारे फिर खंबे पर चलकर बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे कलेक्टर, एसपी

रायसेन । कलेक्टर अरविंद दुबे ने पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल तथा जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा के साथ सांची विकासखण्ड के बाढ़ प्रभावित ग्राम परवलिया पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ के कारण सड़क मार्ग से संपर्क कट जाने के कारण वे पहले मोटरबोट से और फिर खंबे पर चलकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। संकट की घड़ी में जिले के मुखिया को अपने बीच पाकर ग्रामीण भी अभिभूत हो गए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में शासन प्रशासन उनके साथ है तथा हर संभव मदद की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button