मध्य प्रदेश

वार्डवासियों की सेवा के लिए ही मैं राजनीति में आया हूँ : बाबूलाल राय

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन । नगर परिषद ग़ैरतगंज के वार्ड क्रमांक 13 नंदनीनगर में विगत कुछ दिनों से विषैले जीव जंतु सड़कों के साथ साथ घरों में भी देखे जाने लगे थे जिस से वार्डवासियों में विषैले जीव जन्तुओ की वजह से डर का माहौल बना हुआ था अभी कुछ दिन पहले ही चौवे जी के घर सामने एक विषैला सर्प रात के समय देखा गया था इस मामले को नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन और वार्ड 13 से पार्षद बाबूलाल राय ने गंभीरता से लिया और नगर परिषद सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ पार्षद बाबूलाल राय भी सफ़ाई कार्य मे जुट गये जिस की वार्डवासियों ने सरहना की है।
जल्दी ही नगर में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जायेगा जिस से नगर में विषैले जीवजंतु, मच्छर मख्खीयो से नगरवासियों को मुक्ति मिल सके । मैं अपने वार्डवासियों की सेवा करने और समस्याओं के समाधन के लिए राजनीति में आया हूँ – बाबू लाल राय पार्षद

Related Articles

Back to top button