मध्य प्रदेशराजनीति

23 वार्डों में कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिले, कांग्रेस पार्टी ने दिया भाजपा को वाक ओवर

खुरई नपा चुनाव में भाजपा के 12 प्रत्याशियों के सामने नामांकन पत्र दाखिल नहीं, 23 वार्डों में कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिले
नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख पर ही भाजपा के 12 पार्षदों का निर्विरोध निर्वाचन तय
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा खुरर्ई की जनता विकास के साथ, कांग्रेस को नकार दिया

रिपोर्टर : राधेश्याम साहू
खुरई।
खुरई नगर पालिका चुनाव के नामांकन दाखिल करने की अवधि समाप्ति के बाद कुल 32 वार्डों में से 12 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के विरोध में किसी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र नहीं भरा। इस तरह खुरई नगर पालिका के 12 वार्डों के भाजपा पार्षदों का निर्विरोध निर्वाचन होना सुनिश्चित हो गया। कांग्रेस के भोपाल से नियुक्त प्रभारी और कई महत्वपूर्ण नेता एक हफ्ते से खुरई में डेरा डाल कर भाजपा के विरुद्ध चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों की तलाश करते रहे लेकिन 32 वार्डों में से सिर्फ 9 वार्डों में ही कांग्रेस को प्रत्याशी मिल सके शेष 23 वार्डों में कांग्रेस अपने प्रत्याशी ढूंढ़ने में भी असफल रही।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए सभी दलों से आग्रह किया था । उन्होंने कहा था कि खुरई की जनता के समक्ष विकास ही मुद्दा है और भाजपा के लिए मतदाताओं के विश्वास को देखते हुए भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी। नामांकन अवधि समाप्ति के बाद जो तस्वीर सामने आई है उससे स्पष्ट हो रहा है कि खुरई नगरपालिका क्षेत्र की जनता ने भाजपा के अलावा सभी प्रत्याशियों को नकार दिया है।

Related Articles

Back to top button