मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने किया ऊर्जा साक्षरता अभियान की शुरुआत

ऊर्जा बिजली की बचत में ही हम सब की भलाई है
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा शुक्रवार को दोपहर सेवा पखवाड़ा के तहत सांची में आयोजित ऊर्जा साक्षरता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मालूम हो कि प्रदेश की पहली सोलर सिटी के रूप में सांची का विकास किया जा रहा है। इस मौके पर कलेक्टर अरविंद दुबे एसडीएम एलके खरे, जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, बब्लू ठाकुर, जनपद पंचायत सांची की अध्यक्ष अनिता सुनील पोर्ते, प्रदीप दीक्षित विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, दीपक पण्ड्या, मुकेश रघुवंशी, नगर परिषद सांची के अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार आदि मौजूद रहे।
ऊर्जा साक्षरता अभियान बिजली बचत का अभियान है। नागरिकों को इस अभियान से जोड़कर ऊर्जा संरक्षण के प्रति साक्षर, जागरूक किया जा रहा है। जिससे की वह आवश्यकतानुसार ही ऊर्जा का उपयोग करे। उन्होंने बताया कि बिजली की बचत करने के लिए सोलर ऊर्जा सिस्टम खेतों घरों और प्रतिष्ठान में लगाएं। सूरज की रोशनी धूप में चार्ज करें सोलर ऊर्जा सिस्टम को फिर भरपूर बिजली जलाएं। इस मौके पर सांची बौद्ध यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता रविन्द्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button