मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायतों मे लटके रहते है ताले, नही होती कभी जांच, ग्रामवासी लगा रहे चक्कर

केसली देवरी ब्लाक के हालत
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिले के देवरी व केसली ब्लाको की अधिकांश ग्राम पंचायतो का आलम यह है की वह कभी खुलती ही नही है हमेशा तालाबंद रहने के बाबजूद किसी भी अधिकारी व सीईओ ने जांच करने की हिम्मत नही जुटाई, ग्रामीणों ने हमारे प्रतिनिधि को बताया है कि शासन व्दारा उन्हे दी जाने वाली सुविधाओ व अन्य हितकारी मूलक जानकारी लेने देने के लिये जब वह पंचायत जाते है तो वहां न सरपंच सचिव मिलते है और नही रोजगार सहायक वह दिन भर पंचायत के चक्कर लगाकर खाली हाथ घर वापस आ जाते है इस सम्बंध कई बार अधिकारियो का ध्यान आकर्षित कराया गया लेकिन कोई कार्रवाही नही होने पर लोग पंचायत नही जा पा रहे है। लोगो का कहना है की जब ऊपर अधिकारी बैठे रहते है तो वह समय समय पर पंचायतो का औचक निरीक्षण क्यो नही करते बताया जाता है की अभी अनेक सचिव आवास प्लस का बहाना करके भी पंचायतो से गायब रहकर अपनी आदत का परिचय दे रहे है शासन इस ओर ध्यान दे।

Related Articles

Back to top button