ज्योतिष

आज का पंचाग सोमवार 26 सितम्बर 2022

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501

✦•••  *_जय श्री हरि_*  •••✦
🧾 *_आज का पंचाग_* 🧾           
_सोमवार  26 सितम्बर 2022_

*_महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।_*
👣 26 सितम्बर 2022 दिन सोमवार से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। आप सभी सनातनी बंधुओं को शारदीय नवरात्रा की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनायें एवं अनन्त-अनन्त बधाइयाँ। मातारानी से हमारी हार्दिक प्रार्थना यही है, कि आप सभी सनातनियों कि सभी समस्याओं का समाधान कर उन्हें सुखद एवं आनंददायी जीवन प्रदान करें।।
☄️ दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।
सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।
सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।
जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है ।
🔮 *_शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022_*
🌐 *_संवत्सर नाम-राक्षस_*
✡️ *_शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)_*
☸️ *_काली सम्वत 5123_*
☣️ *_सायन – दक्षिणायन_*
🌦️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
🌤️ *_मास – आश्विन माह_*
🌕 *_पक्ष – शुक्ल पक्ष_*
📆 *_तिथिः- प्रतिपदा तिथि 27:09:00 तक तदोपरान्त द्वितीया तिथि_*
🖍️ *_तिथि स्वामीः-प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं तथा द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म देव हैं।_*
💫 *_नक्षत्रः- हस्त 30:00:00 तक तदोपरान्त चित्रा नक्षत्र_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामीः- हस्त के स्वामी चन्द्र देव हैं तथा चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव जी हैं।_*
📣 *_योगः- ब्रह्मा 08:00:00 तदोपरान्त इंद्र_*
⚡ *_प्रथम करण : किंस्तुघ्न – 03:19 पी एम तक_*
✨ *_द्वितीय करण : बव – 03:08 ए एम, सितम्बर 27 तक बालव_*
🔥 *_गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 01:42:00 P. M से 03:12:00 P.M तक_*
⚜️ *_दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।_*
🤖 *_राहुकालः- आज का राहु काल 07:41:00A.M से 09:11:00A.M तक राहू काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया हैं।_*
🌞 *_सूर्योदयः- प्रातः 06:02:00_*
🌅 *_सूर्यास्तः- सायं 05:58:00_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त : 04:36 ए एम से 05:23 ए एम_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या : 05:00 ए एम से 06:11 ए एम_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त : 11:48 ए एम से 12:36 पी एम_*
✡️ *_विजय मुहूर्त : 02:13 पी एम से 03:01 पी एम_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त : 06:01 पी एम से 06:25 पी एम_*
🏙️ *_सायाह्न सन्ध्या : 06:13 पी एम से 07:25 पी एम_*
💧 *_अमृत काल : 12:11 ए एम, सितम्बर 27 से 01:49 ए एम, सितम्बर 27_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त : 11:49 पी एम से 12:36 ए एम, सितम्बर 27_*
💮 *_शुक्ल  योग  – आज सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक_*
🤴🏻 *_ब्रहम योग – अगले दिन सुबह 6 बजकर 44 मिनट तक_*
💥 *_फाल्गुनी नक्षत्र – आज सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक_*
🚓 *_यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ सौं सोमाय नम:।_*
🤷🏻‍♀️ *_आज का उपाय-देवी मंदिर में चांदी व श्रंगार सामग्री भेंट करें।_*
🪵 *_वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – आश्विन शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, शारदीय नवरात्र प्रारम्भ, माँ शैलपुत्री पूजा / व्रत, रंग पीला , कलश स्थापना  सुबह 6:11से सुबह 07:51 बजे के बीच इसके अलावा नवरात्रि कलश स्थापना अभिजित मुहूर्त में ( सर्वोत्तम मुहूर्त  होता है,  दिन में 11:48 से 12:37 तक ) करें, ध्वजारोहण , दोहित्र कृत मातामह (नाना – नानी ) का श्राद्ध, महाराजा अग्रसेन जयन्ती, नवरात्री का प्रथम दिवस,  डॉ. मनमोहन सिंह जन्म दिवस, श्री ईश्वरचंद्र विद्यासागर जयन्ती, C.S.I.R. स्थापना दिवस, श्री देवानन्द जयन्ती, सुबेदार जोगिन्दर सिंह जयन्ती, भारोपीय भाषाओं का दिवस, विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन दिवस, मूक बधिर दिवस
✍🏽 विशेष – प्रतिपदा तिथि को कद्दू एवं कूष्माण्ड का दान एवं भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। प्रतिपदा तिथि वृद्धि देनेवाली तिथि मानी जाती है। साथ ही प्रतिपदा तिथि सिद्धिप्रद तिथि भी मानी जाती है। इस प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देवता हैं। यह प्रतिपदा तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है।
🗣️26 सितम्बर 2022 दिन सोमवार को अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से शरद ऋतू के प्रारम्भ के साथ ही शारदीय नवरात्र का आरम्भ हो जाता है। आज कलश स्थापन एवं ध्वजा रोपण के साथ साथ ही माता शैलपुत्री के दर्शन एवं आराधना का मुहूर्त शुरू हो जाता है। आज सोमवार को अपने गज वहां पर सवार माता रानी पधार रहीं है। आज महाराजा अग्रसेन की जयन्ती है। आज नाती द्वारा अपने नाना का श्राद्ध किया जाता है। आप सभी सनातनियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनायें।।
               🏘️ *_Vastu tips_* 🏚️
मां अन्‍नपूर्णा होती हैं नाराज थाली में हाथ धोने से उसमें बचे हुए अन्न का अनादर होता है।साथ ही इससे देवी अन्‍नपूर्णा और देवी लक्ष्‍मी नाराज होती हैं।शास्‍त्रों में ऐसा न करने के पीछे की वजह भी बताई गई है।लिहाजा भोजन का कभी अपमान नहीं करना चाहिए।
भोजन करते समय इन बातों का रखें ध्‍यान  भोजन की थाली हमेशा चटाई, पाट या चौकट पर सम्मानपूर्वक ही रखें। इसके अलावा भोजन की थाली को कभी एक हाथ से नहीं पकड़ना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि थाली को एक हाथ से पकड़ने से खाना प्रेत योनि में चला जाता है। वहीं थाली में जूठन छोड़ना भी अशुभ माना गया है। शास्त्रों में भोजन से पहले भगवान का ध्यान लगाना उत्तम बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि खाना खाते समय क्रोध, बातचीत या अजीब सी आवाजें नहीं निकालनी चाहिए।
♻️ *_जीवनोपयोगी कुंजियां_* ⚜️
हर व्यक्ति की आदत होती है कि वह बहुत ही खास और अनोखे तरीके से सो जाता है। हम में से कुछ को मुलायम तकिए पसंद होते हैं, दूसरों को मोटे, भारी कंबल पसंद होते हैं। वही हमारे सोने के तरीके के लिए कहा जाता है – चाहे हम अपनी पीठ के बल सोना पसंद करते हों या भ्रूण की स्थिति में मुड़े हुए हों। यह अजीब लग सकता है, लेकिन ये बहुत कुछ इस बात से संबंधित हैं कि हम सामान्य रूप से कितने स्वस्थ हैं! यह जानने के लिए पढ़ते रहें कि आपकी नींद की आदतें आपके व्यक्तिगत स्वास्थ्य के बारे में क्या कहती हैं!
हमें रिचार्ज करने और लंबे दिन के बाद आराम करने के लिए नींद की जरूरत है – यह आपके फोन की बैटरी चार्ज करने जैसा है। लेकिन अच्छी नींद सोते समय भी एक स्वस्थ मुद्रा पर निर्भर करती है! नींद शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों को बहाल करने में मदद करती है, जैसे कि सेल टर्नओवर, मनोवैज्ञानिक समस्याएं जिनसे हम निपट सकते हैं और डिटॉक्सिफिकेशन, कुछ का नाम लेने के लिए। एक अच्छी रात के आराम के बाद, एक नया दिन शुरू करना बेहतर लगता है। जबकि कुछ के लिए सोना आसान है, अन्य लोगों के लिए लंबे समय तक आराम करना बेहद कठिन हो सकता है। यह सोने की मुद्रा से संबंधित हो सकता है, विश्वास करें या नहीं!
☘️ *_आरोग्य संजीवनी_* 🌳
वाइट डिस्चार्ज का करता है इलाज़  महिलाओं में होने वाली वाइट डिस्चार्ज यानी ल्यूकोरिया की समस्‍या के इलाज के लिए अशोक की छाल काफी उपयोगी है। इसका उपयोग करने के लिए आप अशोक की छाल को पानी में उबालें और चाय की तरह पी लें। ध्‍यान रखें कि पानी को तब तक उबालते रहें जब तक कि पानी आधा न हो जाए।
बवासीर में उपयोगी  अशोक के पेड़ की छाल का उपयोग बवासीर की समस्या के इलाज के लिए भी किया जाता है। इसका उपयोग करने के लिए आप एक चम्मच अशोक की छाल का पाउडर लें और इसमें शहद, पानी मिलाकर सेवन करें।
त्वचा की समस्याओं के लिए फायदेमंद  अशोक के पेड़ की छाल से त्वचा की कई समस्‍याओं को भी ठीक किया जा सकता है। अगर आप अशोक की छाल का पाउडर पानी में मिलाकर पिएं तो इससे खून साफ होता है जिससे त्वचा पर निखार आता है। इसके सेवन से ऑयली और डल स्किन की समस्‍या भी ठीक भी हो सकती है।
पीरियड के दर्द में देता है आराम  अशोक के पेड़ की छाल के सेवन से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आप अशोक के छाल का पाउडर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
📖 *_गुरु भक्ति योग_* 🕯️
     एक अच्छी ज़िन्दगी के लिए इंसान के पास पैसा होना बहुत ज़रूरी है। हर इंसान सभी सुख-संसाधन का आनंद उठाना चाहता है और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा कमाता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो मेहनत से नहीं बल्कि शॉर्टकट तरीके से अमीर बनने की ख्वाहिश रखते हैं। लेकिन अगर ये अमीर बन भी जाएं तो उनके पास पैसा नहीं टिकता है। ऐसे लोगों के जीवन में आर्थिक संकट बना ही रहता है। लेकिन हमनें बताया है कि किन लोगों के पास पैसा ज्यादा दिन तक नहीं ठहरता। अगर ये धनवान भी बन जाएं तो भी उनका धन नष्ट हो जाएगा। मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो तुरंत इन आदतों को छोड़ दें वरना हमेशा पैसों के लिए तरसना पड़ेगा।
*_अन्यायोपार्जितं द्रव्यं दश वर्षाणि तिष्ठति।_*
*_प्राप्ते एकादशे वर्षे समूलं च विनश्यति।।_*
       गलत तरीके से कमाया धन इस श्लोक के जरिए कहते हैं कि गलत तरीके से कमाया धन पल भर की खुशी जरूर दे सकता है लेकिन आप हमेशा खुश नहीं रह सकते। ऐसा पैसा मनुष्य को भविष्य में दुख देता है। आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार जो व्यक्ति अपने बलबूते नहीं बल्कि चोरी या धोखे से पैसा कमाते है, उसे भिखारी बनते ज़्यादा समय नहीं लगता है।
       चोरी की कमाई से इंसान कभी भी खुश नहीं रह सकता है। कुछ पल के लिए उसे खुशियां ज़रूर मिले लकिन, हमेशा के लिए नहीं। चोरी की कमाई से आपको वो ख़ुशी नहीं मिलेगी जो खुद के खून पसीने से कमाकर हासिल होगी। चोरी की कमाई से उस दूसरे इंसान की हाय लगती है, जिससे आपका सर्वनाश हो जाएगा। साथ ही खुद के साथ कुल का नाश भी हो सकता है। सही रास्ते पर चलकर ही समृद्धि हासिल की जा सकती है। मेहनत की कमाई से घर में बरकत होती है। कभी आर्थिक संकट से नहीं जूझना पड़ता।इसलिए कभी भी चोरी न करें।
        धोखे से कमाया धन जो व्यक्ति धोखा देकर धन कमाता है। उसका और उसके घरवालों का कहीं भी मान -सम्मान  नहीं होता है। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति का जीवन भी तबाह हो जाता है। ऐसे लोगों को लोग समाज में स्थान नहीं देते हैं और इस वजह से ऐसे लोग कर्ज के बोझ तले परेशानी उठाते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो जल्द ही इन आदतों को नहीं छोड़ तो अन्यथा अपने घर परिवार के बर्बादी के ज़िम्मेदार आप स्वयं होंगे।
       अनैतिक कार्य से कमाई मां लक्ष्मी ऐसे लोगों के यहाँ कभी नहीं रहती जो गलत काम कर पैसा कमाते हैं। इनका वास वहीं होता है, जिसने मेहनत से कमाई की हो। डरा धमकाकर, वसूली कर या जुआ खेलकर कमाए धन की सीमा बहुत छोटी होती है। इन बुरे कर्मों से कमाई करने वाले व्यक्ति का सारा धन दुर्घटना, बीमारी या फिर कोई अन्य नुकसान की वजह से खत्म हो जाता है।
ΦΦΦ❀((हरि ॐ))❀ΦΦΦ
⚜️ प्रतिपदा तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी मानी जाती है। आज प्रतिपदा तिथि को अग्निदेव से धन प्राप्ति के लिए एक अत्यंत ही प्रभावी उपाय कर सकते हैं। इस अनुष्ठान से अग्निदेव से अद्भुत तेज प्राप्त करने के लिए भी आज का यह उपाय कर सकते हैं। साथ ही आज किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति भी इस अनुष्ठान के माध्यम से अग्निदेव से करवायी जा सकती हैं। इसके लिए आज अग्नि घर पर ही प्रज्ज्वलित करके गाय के शुद्ध देशी घी से (ॐ अग्नये नम: स्वाहा) इस मन्त्र से हवन करना चाहिये।
शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म प्रतिपदा तिथि में होता है वह व्यक्ति अनैतिक कार्यों में संलग्न रहने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति कानून के विरूद्ध जाकर काम करने वाला भी होता है। ऐसे लोगों को मांस मदिरा काफी पसंद होता है अर्थात ये तामसी भोजन के शौकीन होते हैं। आम तौर पर इनकी दोस्ती ऐसे लोगों से होती है जिन्हें समाज में सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता अर्थात बदमाश और ग़लत काम करने वाले लोग।

Related Articles

Back to top button