मध्य प्रदेश

नपा अध्यक्ष ने देवी जी स्थापना स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए

रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नवरात्रि पर्व शुरू हो चुके हैं करीब 2 दर्जन स्थानों पर नगर में दुर्गा जी की स्थापना की गई है वहां पर साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर नापा अध्यक्ष संदीप लोधी ने स्थापना स्थलों एवं देवी मंदिरों का निरीक्षण कर दोनों ही दरोगा को लगातार 9 दिन तक साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने वही लाइट प्रभारी नारायण सिंह को समुचित प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिन स्थापना स्थलों या देवी मंदिरों के आसपास या उनके परिसर में गड्ढे वगैरह थे वहां मुरम डालकर समतल करने के लिए भी व्यवस्था करने के निर्देश संबंधितों को दिए। साथ ही मच्छरों और अन्य कीटाणुओं के नाश के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव लगातार करने के लिए कहा गया। वही जल प्रभारी को प्रातः जल सप्लाई नियमित करने के लिए कहा ताकि लोग सुबह सवेरे स्नान करके माता के दर्शन को जा सके। उन्होंने दुर्गा मंदिरों की जिम्मेदारों और स्थापना स्थल की समितियों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और आश्वस्त किया कि कार्यक्रम आयोजित करने में किसी प्रकार की व्यवस्थाओं की कमी नहीं आएगी उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी संबंधितों को दिया कि यदि कोई आवश्यकता पड़ती है तो तत्काल कॉल करें नगर पालिका से संबंधित समस्या का समाधान तुरंत कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान पार्षद प्रतिनिधि बृजेश लोधी, दरोगा रघुवीर वाल्मीकि, दिनेश सपेरा, नारायण सिंह, अबरार खान आदि भी साथ थे।

Related Articles

Back to top button