औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग की कार्रवाई की भनक लगते कुछ दुकानदार शटर लगाकर भागे
रिपोर्टर : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग की अधिकारी सुषमा पथरोल और कुदसिया खान के नेतृत्व में नगर मैं संचालित होटल, कोल्ड ड्रिंक्स, खाद पदार्थ स्थलों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचने की खबर लगते ही कई होटल संचालक अपनी दुकानों के शटर लटकाकर भूमिगत हो गए तो कुछ ने अपनी दुकानों पर ऐसी सामग्री उठा कर रख दी जो जांच में अमानक पाई जाती।
जिला औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग की टीम ने कई स्थानों पर पनीर, कोल्ड ड्रिंक, मूंगफली, साबूदाना, मिष्ठान आदि की जांच की कुछ स्थानों से सैंपल भी लिए वही कुछ कोल्ड ड्रिंक्स होटल संचालकों को अपने होटलों में नियमित साफ-सफाई रखने और थोड़ी बहुत भी कमी वाले खाद्य पदार्थ लोगों को विक्रय नहीं करने के लिए चेतावनी दी । उन्होंने बताया कि लोगों को जागृत करने के लिए विभाग की मोबाइल टीम भी गांव गांव के दौरे कर रही है ताकि लोग सामग्री खरीदते समय मावे की जांच कर सके और अमानक सामग्री को पहचान सके उन्होंने पिछली डेट के रखे हुए कई कोल्ड ड्रिंक्स को भी अलग करवाया।
हाट बाजार होने के कारण खाद विभाग की टीम की जानकारी लगते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया कुछ ने अपनी दुकानों पर त्यौहारों के मद्देनजर विक्रय की जाने वाली वह सामग्री जो अमानक पाई जाती उसे आनन-फानन में छुपा दिया वहीं कुछ होटल संचालक अपनी दुकानों शटर लगाकर गायब हो गए।
इस संबंध में जिला औषधि एवं खाद प्रशासन विभाग की अधिकारी सुषमा पथरोल ने बताया कि जो दुकानदार य होटल संचालक अपनी दुकानो के शटर लगा कर चले गए हैं किसी दिन अचानक उन पर भी कार्रवाई की जाएगी वह विभाग की कार्यवाही से बच नहीं सकेंगे उनके इस तरह भागने से स्पष्ट है कि वह अमानक स्तर की सामग्री विक्रय कर रहे हैं।



