अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर हुआ पौधारोपण, भाजयुमो का हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । युवा मोर्चा मध्यप्रदेश ने “हरा भरा मध्यप्रदेश” अभियान के माध्यम से प्रदेश भर में जगह जगहों पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को कटनी जिले के सिलौडी में युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, अमर शहीद भगतसिंह जी की 115 वीं जन्म जयंती के अवसर पर सिलौडी सहकारी समिति प्रांगण में युवा मोर्चा “हरा भरा मध्यप्रदेश” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजयुमो के जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। उन्होंने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले भारत माता के सच्चे देशभक्त साहसी व वीर सपूत महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगतसिंह जी की जयंती पर उनको अनंत नमन करते हुए कहा कि हम वृक्षारोपण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। पानी से वृक्ष, अपितु वृक्ष से ही पानी है। इस दौरान शुभम मिश्रा, आशीष कोरी, गौरीशंकर बर्मन, सोनू ठाकुर, हरभजन, उदय बर्मन, लखन, प्रकाश, मंजू प्रसाद, संतोष पाल आदि उपस्थित जनों ने पौधरोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात जय स्तंभ के पास युवाओं के प्रेरणा स्रोत अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर पौधरोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सह मीडिया प्रभारी अमित राय, अमरेश राय, अंकित छोटू राय, संतोष राजभर, रविन्द्र बर्मन, गौरीशंकर, गुड्डू कोरी, सुदामा समेत आदि युवाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पौधरोपण किया।



