मध्य प्रदेश

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नवनिर्माण सेंटर का बीके वीर भाई माउन्ट आबू ने किया शुभारंभ 

शिव ज्योति अनुराग भवन का शुभारंभ
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l उमरियापान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्वालामुखी सेंटर के द्वारा शनिवार को सुबह 11 बजे से नवनिर्माण सेंटर शिव ज्योति अनुराग भवन के नाम से उमरियापान में शुभारंभ किया गया। शिव ज्योति अनुराग भवन के शुभारंभ की शुरुआत शिव पिता के ध्वजारोहण के साथ शिव पिता के समक्ष दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। इस दौरान माउन्ट आबू से पधारे राजयोगी बी के वीर भाई ने शिव पिता का सन्देश सभी उपस्थित लोगों तक पहुँचाया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उमरियापान क्षेत्र में नव निर्माण सेंटर का शुभारंभ किया। पिता के समक्ष दीप प्रज्वलित व झन्डा वन्दन बेला पर सेंटर से जुड़े हुए लोगों ने बीके वीर भाई के साथ उपस्थित अतिथियों का तिलक लगाकर अभिवादन किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित बी के वीर भाई माउन्ट आबू, सरपंच अटल ब्यौहार, विजय दुबे, राजा चौरसिया, शैलेन्द्र पौराणिक, सन्तोष दुबे अध्यक्ष, बलराम भाई शिक्षक, बी के रमेश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह, मनीष श्रीवास रिपोर्टर, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित ब्रम्हाकुमारी बी के ज्योति बहन जबलपुर, बी के रजनी बहन बहोरीबंद, बी के बबीता बहन गांधी ग्राम  बुढ़ागर, बी के कृष्णा बहन ज्वालामुखी सेंटर की गरिमामय में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वहीँ स्थानीय लोगों के साथ आसपास के सभी सेंटर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सिहोरा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ज्वालामुखी सेंटर की संचालिका कृष्णा बहन ने सभी का आभार व्यक्त किया और शिव पिता के नये भवन में पधारे हुये  प्रकाश नायक, रामनारायण पटैल, रमेश कुशवाहा , मनीष श्रीवास रिपोर्टर, राम कुमार सेन सहित दुर्गा माता, श्रीमती निर्मला चौबे, कमला उपाध्याय, दादी जमुना पटैल, माता सावित्री दाहिया, शिल्पा चौहान, सुदामा दाहिया, मीना दीदी के साथ अन्य लोगों शिव पिता सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुँचने की आत्मीयता खुशी प्रकट हुए । इस दौरान शिव पिता के सेंटर शुभारंभ के बाद ब्रम्हाबाबा के भोजन का प्रसाद सभी लोगों के ग्रहण किया ।

Related Articles

Back to top button