मध्य प्रदेश

विजयदशमी पर्व पर कलेक्टर, एसपी सहित अधिकारियों ने पूजे अस्त्रशस्त्र

रायसेन पुलिस लाइन में अधिकारियों ने किया हर्ष फायर, दशहरे पर वाहन भी पूजे
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
दशहरे पर्व पर सांची मार्ग स्थित जिला पुलिस लाइन में कलेक्टर एसपी ने अस्त्रशस्त्रों और पुलिस वाहनों की पूजन की इसके बाद कलेक्टर ,एसपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसडीओपी एसडीएम तहसीलदार ने हर साल की तरह इस साल भी परंपरा के तौर पर आवाजी हर्ष फायर किए।
रायसेन। बुधवार सुबह 9 बजे दशहरे पर्व पर पुलिस लाइन परिसर में पूरे विधि विधान से शस्त्रों की पूजन अर्चना की। इसके बाद मां काली की आरती उतारी वही पूर्णाहुति के बाद वाहनों की पूजा भी की गई। इसके बाद पहले कलेक्टर अरविंद दुबे एक आवाजी हर्ष फायर किया। उसके बाद एसपी विकास कुमार शाहवाल के साथ मिलकर कलेक्टर और एसपी ने फिर दूसरी बार आवाजी हर्ष फायर किया।
उसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा एडीएम आदित्य रिछारिया ने भी फायर किया ।इसके बाद एसडीएम एलके खरे एसडीओपी आदिति सक्सेना ने एक साथ आवाजी हर्षफायर किया। इसके बाद तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल और थाना प्रभारी आशीष सप्रे आरआई पुलिस बीएस चौहान ने भी आवाजी फायर किया। इस मौके पर कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि आज हम असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरे पर पुलिस लाइन में सभी तमाम अस्त्रशस्त्र और वाहनों की पूजा अर्चना की गई है।
वहीं एसपी विकाश कुमार शाहवाल ने कहा कि शक्ति के साथ जो मानसिक उसको उपयोग करने के लिए जो संतुलन चाहिए होता है, उसकी प्रार्थना पूजन की गई शक्ति का प्रयोग हमेशा शांति के लिए किया जाना चाहिए ।जिससे शांति स्थापित हो सके इसी कामना के साथ आज अस्त्र शस्त्र पूजन किया गया।

Related Articles

Back to top button