धार्मिक

दुर्गा प्रतिमाओ का विसर्जन ऐतिहासिक चल समारोह निकाला गया

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर साईंखेड़ा में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन क्रम प्रारम्भ हो गया है और यह पूर्णिमा की शाम तक चलता है। इसके तहत कल चौदस के दिन नगर परिषद साईंखेड़ा के वार्ड क्रमांक 13 बम्होरी में विराजमान चौसठ योगिनी मां अंबे का विशाल चल समारोह नगर के स्टेट हाईवे 44 से निकला, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे गाजे बाजे डीजे के साथ माता के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते नजर आए। वहीं इस जुलूस को देखने आसपास ग्रामीणों क्षेत्रों के हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर मां का दर्शन कर पुण्य लाभ उठाया, यह नगर का ऐतिहासिक जुलूस रहा जिसमें पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button