सालों बाद भी नहीं बना परवरिया नदी का पुल, इस पुल बन जाने के बाद रायसेन से विदिशा की दूरी मात्र 23 किलोमीटर बचेगी
पुल नहीं बनने से आवागमन में 20 गांव के लोग मूसलाधार बारिश में होते हैं परेशान, मां हरसिद्धि माता मंदिर परवरिया मन्दिर ट्रस्ट समिति रायसेन बमें पुल के निर्माण की उठाई मांग पुल नहीं बना तो करेंगे आंदोलन सरकार ने मार्च महीने के बजट में पुल निर्माण और बजट राशि स्वीकृति का भी उल्लेख किया था, फिर भी परवरिया के पुल निर्माण के लिए जनता के हाथ खाली
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। भारत देश की आजादी के 7 दशक बीत जाने के बाद भी सांची विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मां हरसिद्धि माता मंदिर परवरिया की नदी पर पुल का निर्माण नहीं हो सका है सरकारों के मंत्री विधायक और सांसद मंचो पर सड़कों और पुलों के निर्माण का जाल बिछाए जाने की बातें करते हैं लेकिन हकीकत तो यह है कि सालों गुजर जाने के बाद भी परवलिया में नदी पर पुल का निर्माण नहीं हो सका है इस नदी के नदी पर पहले पुराने जमाने का पुल बनाया गया था जो नदी के तेज बहाव की वजह से आजा बह चुका है जिस नहीं बनने से आसपास के तहसील के 20 गांव के लोग यहां से आवागमन करते हैं बारिश में माता मंदिर से होकर जाने वाली सड़कों पर आना-जाना थम जाता है जिससे 20 गांव के ग्रामीणों को चौमा से भर परेशान होना पड़ता है ।
डाबर नदी पुल नहीं तो वोट नहीं….
पुरा मुंगालिया के निवासी बुजुर्ग मुनीम सिंह ठाकुर, युवा जयंत ठाकुर का कहना है कि बरसों बाद भी परवरिया गांव की डाबर नदी पर पुल का निर्माण मंत्री विधायक सहित विदिशा के बीजेपी सांसद मुख्यमंत्री को समस्या से अवगत कराने और ज्ञापन सौंपने के बाद भी सालों पुरानी पुल निर्माण कराए जाने की मांग पूरी नहीं हो सकी है।अगर हमारी डाबर नदी परवरिया पर जल्द पुल नहीं बनाया गया तो मजबूरी में विधानसभा चुनाव मिशन2023 चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव का मतदाता बहिष्कार करेंगे।इतना नहीं भाजपा के नेताओं मंत्री सांसदों के वाहनों के काफिलों को घुसने भी नहीं देंगे।
फिलहाल इन 20 गांव के लोगों को घूम- घूम कर जरूरी कार्यों से रायसेन जिला मुख्यालय आने के लिए मजबूर होना पड़ता है इस समय और धन दोनों की हानि होती है मां हरसिद्धि माता मंदिर ट्रस्ट परवरिया के अध्यक्ष ऋषि नाथ सिंह कुशवाह, कामता प्रसाद राठौर,डॉ आरकेएस राठौर, जगन्नाथ नमालम सिंह ठाकुर सिंह यादव दामोदर सिंह यादव पूर्व सरपंच प्रे सिंह ठाकुर, सेवक राम चतुर्वेदी एडवोकेट बद्री प्रसाद पाराशर लायन प्रसाद पाराशर डॉक्टर आरकेए राठौर अशोक राठौर सहित भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि इस साल मार्च महीने 2022 के बजट में परवरिया की डाबर नदी पर पुल निर्माण के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत की गई है। लगभग लगभग 6 महीने गुजर जाने के बाद भी ना तो पुल बना और ना मंजूर हुई राशि का पता दे नहीं चल सका है। जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है जिम्मेदार विभागों के अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी इस मामले में पूरी तरह से खामोश बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि अगर जल्द ही पुल का निर्माण नहीं हुआ तो चरणबद्ध तरीके से मंदिर समिति परवरिया सहित ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की रहेगी ।
परवरिया गांव नदी के उस पार बसा पंचायत भवन और मिडिल स्कूल के भवन मां हरसिद्धि माता मंदिर के सामने बने….
परवरिया में डाबर बनदी पर पुल नहीं बनने से अजीबोगरीब मामला सामने आया है।ताज्जुब की बात तो यह है कि परवरिया गांव डाबर नदी के उस पार बसा हुआ है ।जबकि आठवीं पांचवी के स्कूल भवन और ग्राम पंचायत भवन सहित अन्य भवन मां हरसिद्धि माता मंदिर के सामने बनाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में बच्चे स्कूलों का मुंह नहीं देख पाते ।इस दौरान पढ़ाई व्यवस्था चौपट बनी रहती है। हां मास्साब स्कूल तो आते हैं और औपचारिकता पूरी करके अपने घर चले जाते हैं ।वही पंचायतों के कार्यों के लिए घूमकर पक्के रास्तों से होकर पंचायत भवन जाना पड़ता है ।अगर डाबर नदी पर पुल बन जाएगा तो हमारी सभी समस्याएं हल हो जाएंगे।
माननीय मंत्री सांसद जी हमारी भी सुनो पुकार……
ग्राम पंचायत से लेकर ऊपर त भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं इसके बाद भी परवरिया नदी के पुल पर परवलिया नदी पर पुल का निर्माण नहीं हो सका है ग्रामीणों का कहना है कि पहले जब शिक्षा मंत्री कांग्रेश के डॉक्टर प्रभु राम चौधरी बने हुए थे तब भी हमने परवरिया में पुल पर निर्माण की मांग रखी थी उन्होंने आश्वासन भी दिया था कि जल्द ही पुल का निर्माण होगा डेढ़ साल के बाद कमलनाथ की सत्ता का पतन हो गया भाजपा की चौथी बार सरकार बनी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ राम चौधरी सहित भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा जनपद पंचायत अध्यक्ष सांची अर्चना सुनील को चुने गए हैं बावजूद इसके परवलिया गांव में नदी पर पुल का निर्माण नहीं हो पा रहा है वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी से दोबारा से परवरिया सहित 20 गांव के ग्रामीणों ने हरसिद्धि माता मंदिर की नदी पर पुल निर्माण की मांग रखी ।फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री का आश्वासन पूरा साबित नजर आ रहा है ।परवरिया नदी पर पुल का निर्माण अभी नहीं हुआ तो आखिर कब तक होगा।ग्रामीणजनों के लिए यह बड़ी सोचनीय बात है और लाजिमी भी है।



