मध्य प्रदेश

देवरी नगर परिषद के लिए रविन्द्र रघुवंशी अध्यक्ष और जगदीश चौरसिया बने निर्विरोध उपाध्यक्ष

जिले की 12वीं नगरीय संस्था देवरी में भी भाजपा का कब्जा बरकरार रहा।
रिपोर्टर : सी.एल. गौर

रायसेन । जिले की नवगठित नगर पंचायत परिषद देवरी में संपन्न हुए चुनाव के बाद देवरी नगर का प्रथम नागरिक होने का सौभाग्य रविंद्र रघुवंशी को मिला है वहीं उपाध्यक्ष पद पर जगदीशप्रसाद चौरसिया दोनों ही निर्विरोध रूप से अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाए गए हैं दोनों निर्विरोध निर्वाचन के पश्चात देवरी नगर की जनता के लोगों ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पुष्पहारो के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया एवं देवरी नगर में जुलूस निकाला गया जिसका जगह-जगह देवरी के नागरिकों एवं जनता के लोगों ने स्वागत किया । ज्ञात हो कि जिले की देवरी नगर परिषद का है पहली बार चुनाव था और भारतीय जनता पार्टी समर्थित पहला अध्यक्ष भी भाजपा का ही चुना गया भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी निर्विरोध निर्वाचन में बड़ी भूमिका निभाई तब जाकर देवरी में भाजपा समर्थित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को निर्विरोध चुना गया नवागत नगर परिषद अध्यक्ष बनने के बाद रविंद्र रघुवंशी ने बताया कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से अध्यक्ष बनाए गए हैं जिस प्रकार से मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं नगर के पार्षदों ने मुझे अध्यक्ष पद पर चुना है मैं बखूबी पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए आम जनता की भलाई के लिए कार्य करूंगा एवं संपूर्ण देवरी नगर परिषद क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा उन्होंने अपने पार्षद साथियों सहित देवरी नगरी क्षेत्र की आम जनता का भी आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Back to top button