कांग्रेस विधायक के धरना स्थल पर पहुँचे अधिकारी, एक सप्ताह के लिए टला धरना
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l विधुत समस्या, बंद पड़े ट्रांसफार्मर, सड़क, गाँव गाँव अवैध शराब सहित अन्य जन समस्याओं को लेकर बड़वारा कांग्रेस विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने ढीमरखेड़ा तहसील मुख्यालय में तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरने पर रहे। भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस दौरान शुक्रवार को विधुत विभाग के अधीक्षण अभियंता डीके सोनी और एसडीएम नदिमा शीरी, तहसीलदार प्रियंका नेताम सहित अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुँचे। विधायक विजय राघवेंद्र सिंह, ठाकुर गुमान सिंह अध्यक्ष जिला ग्रामीण कांग्रेस कटनी सहित कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा कर एक सप्ताह का समय मांगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं की सहमति से एक सप्ताह का अल्टीमेटम अधिकारियों को दिया। विधायक ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है तो जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुमान सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माधुरी जैन, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, सुखदेव चौरसिया, नीरज राय, स्तंत्रत चौरसिया, विजय दुबे, अश्वनी राय, दिनू सिंह, अमोलचंद जैन, मोहम्मद इजराईल, विजय दुबे, डॉ. राधेश शर्मा, ओमकार शर्मा, नीरज राय, रवि अवस्थी, छत्रपाल मरावी, सिद्धार्थ दीक्षित, अमित गर्ग, स्वतंत्र चौरसिया, दीनू सिंह, अश्वनी राय, अभिषेक दुबे, सतीश दुबे, कमलेश रजक, विकास जैन, गोकरण मिश्रा, रामखिलावन मिश्रा, आशीष वैष्णव सहित अन्य कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीओं की उपस्थिति रही।
इन मांगों को लेकर किया धरना:- बड़वारा विधानसभा के कांग्रेस विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने बताया कि ढीमरखेड़ा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई है। ग्रामीण और किसान दोनों परेशान है।इसके अलावा विधायक ने भमका से रोझन मार्ग पर बेलकुण्ड नदी के पुल निर्माण, करौंदी से करौंदा और करौंदी से धनवाही सड़क निर्माण कराने, झिंना पिपरिया से जिर्री मार्ग पर बेलकुण्ड नदी का पुल निर्माण, अतिथि शिक्षकों, रोजगार सहायकों और आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करने, गांव गांव बिक रही अवैध शराब और चल रहा पैकारियों को बंद कराने, खिरहनी से बड़वारा होकर अतरिया मझगवां के बीच पुल निर्माण कराने, वृद्धापेंशन योजना में गरीबी रेखा कार्ड की अनिवार्यता खत्म करने, सिलौंडी से बीजापुर मार्ग,नेगई से सिलौंडी होकर सड़क का निर्माण कार्य कराने सहित जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान को नगर परिषद बनने और मुख्यमंत्री द्वारा जनदर्शन यात्रा के दौरान की गई घोषणा गनियारी, मुरवारी, सनकुई, गोपालपुर में उघोग लगाने की घोषणा को पूरा करने सहित अन्य मागों को लेकर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया।



