देश विदेश

नेताजी की अस्थियां गंगा में विलीन, अखिलेश डिंपल समेत पूरे परिवार ने लगाई गंगा में डुबकी

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
हरिद्वार । नेताजी मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार मो गंगा में विलीन हो गई। बेटे अखिलेश यादव ने नम आंखों पिता की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कीं। अस्थियों को विसर्जित करते हुए अखिलेश यादव काफी भावुक नजर आए। कार्यक्रम में अखिलेश के डिंपल समेंत परिवार के सभी लोग मौजूद रहें।
अस्थियों के विसर्जन के समय शिवपाल, रामगोपाल, डिंपल, धर्मेंद्र यादव भी मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर हुआ। विधि विधान के साथ सभी रस्मों को अदा किया गया। घाट पर बड़ी संख्या में समर्थक,कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आपको बता दें कि अस्थियों के विसर्जन के बाद से अखिलेश और डिंपल ने गंगा मे डूबकी लगाई और स्नान किया. साथ ही परिवार के सभी सदस्यों ने भी गंगा में डुबकी लगाई। डुबकी के बाद सभी मुख्य रस्में निभाने के बाद से सभी देहरादून के लिए निकल गए जहां से सभी प्लेन से वापस सैफई को उड़ान भरेंगे। इस दौरान अखिलेश यादव काफी भावुक दिखे, नम आखों से बेटे अखिलेश ने पिता की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया।
आपको बता दें कि मुलायम सिंह का पौड़ी से काफी पुराना नाता रहा है। पौड़ी से नेताजी मुलायम सिंह का पारिवारिक संबंध रहा है। दरअसल पौड़ी का किल्बोंखाल गांव सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ससुराल है. पौड़ी का किल्बों खाल गांव डिम्पल यादव का गांव है। वही मुलायम सिंह यादव की दोनों बहुएं उत्तराखंड की मूल निवासी हैं। गौर हो कि हरिद्वार के नमों घाट पर भारी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं का हुजूम देखा गया। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा का गहरा पहरा रहा।

Related Articles

Back to top button