मध्य प्रदेश

हेलमेट के लिए चला fरही पुलिस जागरूकता अभियान, पालन नहीं करने पर की जाएगी कार्रवाई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बाइक पर बैठो वैसे ही हेलमेट लगा लेना चाहिए। यह हेलमेट आपको ही सुरक्षा प्रदान करता है। कई मर्तबा हादसों के कारण बाइक सवारों को सिर पर गंभीर चोट आती हैं, जिसके बाद परिवार के लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में अगर हेलमेट होगा तो आपको बाइक पर सुरक्षा प्रदान करेगा।
कुछ इस तरह की समझाइश शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के तहत थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादोन व उनके अधीनस्थ स्टाफ द्वारा वाहन चालकों को दी जा रही है। शहर के नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, न्यायालय के पास, सागर रोड, गांधी बाजार आदि क्षेत्रों मैं विशेष अभियान के तहत हेलमेट के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
टीआई राजपाल सिंह जादौन ने हादसों से बचने के लिए वाहन चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल 2021 में जितने भी दुर्घटनाएं हुई हैं उनमें अधिकतर हेलमेट नहीं लगाने के कारण गंभीर चोट से मौत होने के मामले सामने आए हैं हादसों से बचाव का मुख्य साधन ही हेलमेट है। हेलमेट का उपयोग करके आम नागरिकों के लिए मिसाल पेश करने का आह्वान भी उन्होंने वाहन चालकों से किया।

Related Articles

Back to top button