मध्य प्रदेश

बम्होरी पुलिस द्वारा झूठा प्रकरण बनाए जाने पर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा

बम्होरी । बम्होरी पुलिस द्वारा लोगों पर जुआ, सट्टा के झूठे प्रकरण बनाए जाने को लेकर गुरुवार को ग्राम बरछेका के 2 दर्जन से अधिक लोगों ने रायसेन पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
पुलिस अधीक्षक विकासकुमार शाहवाल को दिए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि हम लोग सभी ग्राम बरछेका के लखन अहिरवार, शाहिद खाँ, रहीस खा, शाहिद खा, मुंजीलाल यादव, ओमप्रकाश, राजेश अहिरवार, इरशाद, लईक खाँ, शाहिक खाँ, अतीक खाँ, बालमुकुन्द, जहीर खा हम लोग मंगलवार को ग्राम बरछेका मंदिर के पास भट्ट (टेम्पो) का बम्होरी बाजार जाने का इंतजार कर रहे थे, मंगलवार को बम्होरी ग्राम का बाजार भरता है। तभी लगभग 11 बजे बम्होरी पुलिस वहाँ पहुँची और वहाँ आकर गाली गलोच करने लगे, कहने लगे गाड़ी में बैठाओं और थाने लेकर चलो। हम लोगो ने कहाकि हम क्यों जाएं। हमने कोई अपराध थोड़ी किया है ? हम बाजार करने जा रहे हैं और पुलिस ने हमारी एक न सुनी और थाने पर ले जाकर हमारे ऊपर जुआ, सट्टा का झूठा प्रकरण बना दिया। पीड़ितों ने मामले की जांच कर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
नागरिको ने बम्होरी पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा कि ऑपरेशन प्रहार में आँकड़ेबाजी दिखाने के लिये निर्दोष लोगों पर झुठे प्रकरण बनाकर वाहवाही लूटी जा रही है।

Related Articles

Back to top button