नर्मदा नदी में तैरती मिली महिला की लाश, अभी तक पहचान नही, पुलिस जुटी जांच में
बरेली । अमावस्या के दिन नर्मदा नदी के सिवनी घाट पर एक अज्ञात महिला की लाश को नर्मदा घाट पर नहाने गए श्रद्धालुओं को दिखी तो तत्काल पुलिस को दी इसकी सूचना दी गई। अज्ञात महिला की लाश मिलने से घाट एवं बरेली क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पर बरेली पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को नर्मदा नदी से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल बरेली लया गया। लाश तीन से चार दिन पुरानी है, महिला की उम्र 40 से 40 वर्ष के बीच है।
इस संबंध में एएसआई केशव यादव का कहना है कि महिला के शरीर पर सिर्फ ब्लाऊज और पेटिकोट है। लाश पानी के अधिक सम्पर्क में रहने के कारण पूरी तरह फूल चुकी है। महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिये उसका पोस्टमार्टम कराने के लिये शव को अस्पताल पहुंचा दिया है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
अभी तक महिला की पहचान नही हो सकी है, पुलिस अज्ञात मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश में लगी हुई है।



