पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत, गुसाये नागरिको ने चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी और तीन कर्मचारियों को किया लाइन हाजिर
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी की संदिग्ध मौत से गुसाये नागरिको ने जैसीनगर में बुधवार को गेहूरास चौराहे पर चक्काजाम किया गया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए पुलिस पर मार डालने के आरोप ?
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाने के अंदर अपहरण के एक आरोपी कृतेश पटेल पिता राजू पटेल निवासी सेमरा गोपालमन की मौत हो गयी, बताया जा रहा है कि सुबह उसको भोपाल से लाये थे पुलिसवाले और पट्टों से उसको जमकर पीटा गया जिससे उसकी मरणासन्न अवस्थवा में संदिग्ध मौत हो गयी और वह मंगलवार को थाने के अंदर पंखे से झूलता हुआ मिला, जिससे पूरे थाना स्टाफ में हड़कंप मच गया है। संदिग्ध अवस्थवा में युवक को तत्काल सामुदायिक अस्पताल लाया गया, जहाँ मरणासन्न हालात देखते हुए। उसे सागर रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया फिलहाल पूरा खुलासा पोस्टमार्टम में होगा तो वही अभिरक्षा में मृतक के परिजिन पुलिस पर मारपीट के गभीर आरोप लगा रहे हैं। और उसके शव पर चोटों के निशान भी बता रहें हैं ?
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी और तीन कर्मचारियों को किया लाइन हाजिर
थाना जैसीनगर अंतर्गत जैसीनगर के अपराध क्रमांक 376 /22 के आरोपी की अभिरक्षा दौरान घटित घटना के अनुक्रम में, थाना जैसीनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा, सउनि बदन सिंह, .प्रधान आरक्षक (लेखक) 766 मुन्नालाल राज, द्वारा प्रथम दृष्टया प्रदर्शित कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही हेतु एवं प्रचलित न्यायिक जांच के दृष्टिगत उपरोक्त अधिकारी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से पुलिस अधीक्षक सागर तरुण नायक द्वारा रक्षित केन्द्र सागर सम्बद्ध किया गया है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिये क्लिक करे



