क्राइम
थाने में लगाई युवक ने फांसी, अपहरण के आरोप में हिरासत था

जैसीनगर। एमपी के सागर जिले के जैसीनगर थाने के गार्ड रूम में अपहरण के एक आरोपी ने फांसी लगा ली। जिससे पूरे थाना स्टाफ में हड़कंप मच गया है। युवक को तत्काल सामुदायिक अस्पताल लाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए सागर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपहरण के मामले में पुलिस आरोपी युवक को बीती रात हिरासत में लेकर थाने लाई थी। उसने मंगलवार की सुबह गार्ड रूम में फांसी लगा ली। फांसी कैसे और किससे लगाई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
फांसी लगाने वाले युवक का नाम क्रीतेश पिता राजू पटेल है, जो सेमरा गोपालमन गांव निवासी है। इस मामले के बाद पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। बड़ी संख्या में पुलिस बल जैसीनगर थाना पहुंच चुका है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना में लगी गई है।



