मध्य प्रदेश

श्याम साहू बने शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष

सिलवानी । सिलवानी नगर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं साहू वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सचिव श्याम साहू को मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय महाविद्यालय सिलवानी का जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
श्याम साहू शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में छात्र संघ में उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष रह चुके है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पैनल से छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। भाजयुमो के विभिन्न पदों पर रह चुके है। वर्तमान में भाजपा किसान मौर्चा के जिला उपाध्यक्ष है। श्याम साहू प्रारम्भ से ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाते है।
श्याम साहू को शासकीय महाविद्यालय सिलवानी का जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर भाजपा के बरिष्ठ पदाधिकारियो के साथ पूर्व केबिनेट मंत्री और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
बधाई देने वालो में जनपद अध्यक्ष तरवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, गिरजेश चौरसिया, विभोर नायक, मुकेश राय, सुरेश यादव, मोनू मताम्बर, अनिल साहू, जय यादव, संजू बनारसी, रिंकू श्रीवास्तव, धर्मेंद्र रघुवंशी, प्रदीप कुशवाहा, विक्रम सोनी, हर्षित साहू, मोहन साहू, लखन चंदेल, गोविंद साहू, राजेश साहू, निर्मल साहू, रघुवीर साहू, नवल साहू, जगदीश साहू, हरिसेवक साहू, प्रशांत विश्वकर्मा, हीरालाल साहू, मुकेश साहू आदि प्रमुख है।

Related Articles

Back to top button