विकास के पथ तेजी से अग्रसर है हमारा मध्यप्रदेश : रमाकांत भार्गव सांसद

समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए चलाई जा रही है कल्याणकारी योजनाएं- रामपालसिंह राजपूत
माखनचोर गौशाला, चैनपुर हायर सेकेंडरी स्कूल एवं जैथारी में नवीन पुलिस चौकी भवन का किया लोकार्पण
सिलवानी । सिलवानी जनपद के अन्तर्गत आज तीन स्थानों पर माखनचोर गौशाला डुंगरिया, चैनपुर हायर सेकंडरी स्कूल एवं जैथारी में नवीन पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण कन्या पूजन और दीप प्रज्जवन कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विदिशा सांसद रमाकातं भार्गव, विधायक ठाकुर रामपालसिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, मण्डल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, अनु जाति मण्डल अध्यक्ष रवि माण्डरे सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विदिशा संसदीय क्षेत्र के सांसद रमाकातं भार्गव ने कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, कोई भी जरूरतमंद योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे, इसके लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत गॉव-गॉव में, वार्ड-वार्ड में शिविर लगाकर आवेदन लिए गए और उन पर कार्यवाही कर पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किए जाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारा मध्यप्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। प्रदेश की विकास दर 19 प्रतिशत से अधिक है जो कि देश में सबसे ज्यादा है। यह प्रदेश सरकार की विकास नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना, स्वरोजगार योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं सहित अनेकों योजनाएं प्रारंभ की गई है। सीएम राईज स्कूल खोले जा रहे हैं। प्रतिमाह रोजगार दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें हजारो लाखों युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारा मध्यप्रदेश, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए, बालिकाओं के लिए, महिलाओं के लिए, किसानों के लिए, वृद्धजनों के लिए, प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। सिलवानी क्षेत्र को काला पानी के रूप में पहले पहचाना जाता था। लेकिन विधायक रामपालसिंह राजपूत की अपार मेहनत की वजह से आज इस पूरे वनांचल क्षेत्र में सड़क पानी एवं बिजली की किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं ।आज सभी योजनाएं प्रत्येक गांव में प्रत्येक व्यक्ति के पास तक पहुंच रहे हैं। आज मैं आप सभी से एक और अनुरोध करना चाहता हूं कि जिस प्रकार से विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने इस पूरे क्षेत्र में विकास में कोई कमी नहीं की इसी प्रकार आप भी आगामी चुनाव में किसी प्रकार की कोई कमी ना रखें। जैसे उन्होंने दिल खोलकर क्षेत्र में विकास किया है उसी प्रकार आप भी दिल खोल कर मतदान करें ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रदेश का गौरव बढ़ाना है। प्रदेश में विधान सभा को पहले स्थान पर लाना है। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के कारण आज प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। बेटा-बेटियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों की आय में वृद्धि के लिए, कृषि उपज के उत्पादन में बढ़ोत्तरी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सिंचाई के रकबे में लगातार वृद्धि की जा रही है। किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इसके अलावा युवाओं को, महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। जन सेवा अभियान के तहत भाजपा सरकार गावों व शहरो में शिविर आयोजित कर शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित रहे पात्र हितग्राहियों के घर घर जाकर योजनाओ का लाभ दिए जाने की कार्रवाही की जा रही है। योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को पहुचाने में लापरवाही बरतने वले कर्मचारियो को दडिंत किया जा रहा है। सरकार का मुख्य लक्ष्य वंचित हितग्राहियों को योजना से लाभांवित करना है।
विधायक राजपूत ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 15 माह के शासन काल में जन कल्याण की अनेक योजनाओ को बंद कर दिया था। किसानो का कर्ज माफ करने का वायदा भी पूरा नही किया। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही कांग्रेस के द्वारा बंद की गई योजनाओ को ना केवल प्रारंभ किया बल्कि कई योजनाओ को अपडेट कर प्रारंभ किया गया । आज कई लोगों के द्वारा ग्रहण काल की वजह से कहा गया था कि ग्रहण काल में कोई कार्य नहीं करना चाहिए। लेकिन ऐसा मानना है कि ग्रहण में अच्छे नेक काम एवं गौ सेवा करना चाहिए। आज ग्रहण काल में गाय की सेवा एवं गौशाला का भूमि पूजन बच्चों के लिए स्कूल भवन एवं हम सब की सुरक्षा रक्षा करने वाले पुलिस चौकी की लोकार्पण का कार्यक्रम आप सभी के बीच हुआ ।आप सभी इस पूरे कार्यक्रम में आए इसके लिए पूरे जनमानस को धन्यवाद।
इस मौके पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरवरसिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, जनपद उपाध्यक्ष बाबू पटेल अनुसूचित जाति मण्डल अध्यक्ष रवि माण्डरे, राजेंद्र रघुवंशी, मुकेश राय, ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि सहित कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।





