कृषिमध्य प्रदेश

खेत में सिंचाई करते समय जहरीले सांप के काटने से किसान की मौत

उपचार के दौरान तोड़ा दम
ब्युरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज ।
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के उमरहारी गांव में कृषि कार्य कर रहे एक किसान को जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद इलाज के दौरान किसान ने प्रतापगढ़ अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया लखन पुरी गोस्वामी 52 वर्ष निवासी उमरहारी बुधवार के दोपहर 1 बजे के करीब अपने खेत में सिंचाई कार्य कर रहा था। कुछ देर बाद एक जहरीला सांप निकल कर आया और अचानक से लखनपुरी को काट लिया। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर लखनपुरी को प्रतापगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना परिजनों द्वारा सुल्तानगंज पुलिस को दी गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया लखनपुरी घर परिवार में कमाने वाला अकेला था,लखन पूरी की दो बेटियां थी जिनकी शादी हो चुकी हैं। अब मृतक की पत्नी अकेली हैं घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा। जिसका पति के वियोग में रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button