महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य कल्पना जाम्भुलकर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल परीक्षण के दूसरे वर्ष पर विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समग्र विकास ” था कार्यक्रम प्रभारी वीर सिंह लोधी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसमें प्रो.के के साहू, निमिषा माहेश्वरी एवं दीपक कुमार अहिरवार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा भाषण दिए गए। जिसमें प्रथम स्थान सुरभि लोधी बीए तृतीय वर्ष एवं द्वितीय स्थान दामिनी विश्वकर्मा बीए थर्ड ईयर, तृतीय स्थान आदिल खान बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया । विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । कार्यक्रम में प्रताप सिंह कोली सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



