बच्चों के धर्मांतरण के मामले ने लिया यू टर्न, शिशु गोद बाल गृह गौहरगंज में तीन बच्चों के धर्मांतरण का मामला
दमोह से बच्चों के पिता बाल कल्याण समिति रायसेन के पास पंहुचे
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । गौहरगंज शिशु बाल शिशु में तीन बच्चों के धर्मांतरण के मामले में नया मोड़ ले लिया है।जबकि इस लापरवाही की बड़ी खबर को मृगांचल एक्सप्रेस ने प्रमुखता से प्रसारित की थी। तीन बच्चों के पिता हरपाल सिंह ने मीडिया कर्मियों को बताया कि 3 साल पहले उसके तीनों बच्चे दो बेटी और एक बेटा कोरोना काल के दौरान अपनी मां के साथ भोपाल आए थे । माँ की दिमागी हालात ठीक नहीं होने के कारण भोपाल में बच्चे कहीं गुम हो गए थे । भोपाल बाल कल्याण समिति ने बच्चों को रायसेन बाल कल्याण समिति को सौंपा था।जिसके बाद से बच्चे रायसेन जिले के गौहरगंज में संचालित शिशु गृह भेजा था।
जहाँ संचालक ने अपनी मर्जी से बिना बाल कल्याण समिति की अनुमति के इन तीनो बच्चों के आधार कार्ड बनवा दिए। जिसमें बच्चों के नाम हिन्दू धर्म की जगह मुस्लिम नाम से बनवा दिए। राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के दौरे के दौरान उक्त मामले का खुलासा हुआ था।
अब आयोग की निगरानी में रायसेन जिला महिला बाल विकास के अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। इस सारे पेंचीदा मामले में जिला महिला एवं बाल विभाग रायसेन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।
वीओ-राज्य बाल आयोग के सदस्य भी रायसेन पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली थी।विहिप के केंद्रीय सह संयोजक रमेश तिवारी जिला मंत्री बद्री पाराशर दौलत लौंगवानी ने भी मामले को संज्ञान में लेकर शिशु ग्रह संचालक हसीन परवेज पर थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग जिला व पुलिस अधिकारियों से की थी।




