मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने कस्बा बम्होरी में ग्रामीण आबादी भूमि के सर्वे हेतु ड्रोन फ्लाई कार्यों का किया निरीक्षण

सिलवानी । रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के कस्बा बम्होरी में कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी भूमि के सर्वे हेतु ड्रोन फ्लाई के कार्यों का निरीक्षण किया गया। यह कार्य सर्वे ऑफ इंडिया की टीम द्वारा किया जा रहा है।
कलेक्टर अरविन्द दुबे ने सर्वे ऑफ इंडिया की टीम के साथ ड्रोन फ्लाई के संबंध में विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर अरविन्द दुबे द्वारा अधीक्षक भू अभिलेख विजय सिंह सराटिया को सर्वे कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान एसडीएम सिलवानी रवीश श्रीवास्तव, तहसीलदार सिलवानी रामजीलाल वर्मा सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button