सोजनी धाम रोड का पुनः डामरीकरण हेतु ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा

सिलवानी । क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री हनुमान मंदिर सोजनी धाम मार्ग की हालत अत्यंत खराब हो गई है जिससे श्रद्धालुओं को काफी असुविधा होती है । ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम हर्षल चौधरी को ज्ञापन सौंपकर मार्ग पर पुनः डामरीकरण किए जाने की मांग की है।ज्ञापन में उल्लेख किया है कि सिलवानी – नीगरी सोजनी धाम रोड का निर्माण लोक निर्माण विभाग उपसंभाग सिलवानी के द्वारा किया गया है जिसमें सोजनी नींगरी के बीचा रास्तें पर रिपटा का निर्माण का कार्य किया गया है जो कि बारिश के मौसम अथवा थोंडा पानी गिर जानें पर रिपटे के ऊपर से पानी जाने लगता है नीगरी से सोजनी धाम सड़क को ऊचां उठाने एवं श्रीराम जानकी एवं हनुमान मन्दिर सोजनी धाम पर पहुंचने वाले श्रद्वालुओं को भी अत्यधिक परेशनी का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग द्वारा बडा पुल रवीकृत करवाये जानें एवं पुनः डामरीकरण करवाने, जिससे मन्दिर जाने वाले श्रद्वालुओं की समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है।इस अवसर पर सुखलाल, जीवनसिंह, रामकृष्ण, सुरेश, दर्शनसिंह, संतोष, नीलेश, जयदीप, शुभम् आदि उपस्थित रहे।



