मध्य प्रदेशराजनीति

ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण 25 नवंबर को

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भाजपा ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि विधानसभा प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 25 नवंबर दिन शुक्रवार को ज्योति मैरिज गार्डन मैं प्रातः 10 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने देते हुए बताया कि उक्त प्रशिक्षण वर्ग में सिलवानी विधानसभा के समस्त सरपंच गण एवं जनप्रतिनिधि अपेक्षित रहेंगे। प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षण से क्षेत्र में अच्छी कार्य योजना बन सके। गांव का विकास हो सके, सरपंचों के अधिकारों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही सरपंचों की कहां प्राथमिकता है, क्या अधिकार है, क्या क्या कर्तव्य है। इसके लिए भी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी प्रशिक्षित करेंगे।
प्रशिक्षण वर्ग में विशेष रूप से सिलवानी विधानसभा के विधायक रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार, संगठन के जिला प्रभारी सुधीर अग्रवाल, संगठन से प्रशिक्षण प्रभारी राजेंद्र ठाकुर, सिलवानी विधानसभा प्रभारी एड. बलराम सिंह ठाकुर एवं मुख्य वक्ता उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button