रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर । मंगेला के किसान के खेत में रोटोवेटर चला रहे शिवदास उर्फ गुड्डू की रोटोवेटर में फसने से मौत हो गई।
माढाताल थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार रविवार 27 नवम्बर 2022 को झल्ला कोल उम्र 60 वर्ष ने सूचना दी की कल रात वह अपने खेत मे था उसका बेटा शिवदास उर्फ गुड्डू कोल उम्र 34 वर्ष नरेन्द्र पटेल के खेत में टैक्टर में लगे रोटोवेटर से काम कर रहा था रात 11 बजे उसे कुछ लोगों ने बताया कि गुड्डू जहाँ खेत में दिख नहीं रहा है वह अपनी पत्नि के साथ खेत पहुंचा तो देखा कि रोटोवेटर में उसका बेटा गुड्डू फसा हुआ था जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया।



