खेल
दिव्यांग बच्चो की खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
रिपोर्टर : अशोक सोनी
बरेली । दिव्यांग बच्चो के लिए विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बाड़ी में आयोजित प्रतियोगिता में दिव्यांग विशेष शिक्षा बरेली के बच्चों ने भाग लिया । इसमें से 9 बच्चों में से 6 बच्चों ने प्रतियोगिता में जीत दर्ज की । जिला स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए 3 दिसंबर को रायसेन जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा सभी बच्चों को बहुत-बहुत बधाई आपने दिखा दिया कि नामुमकिन कुछ भी नहीं है आप सब बधाई के पात्र हैं।



