मध्य प्रदेश

विश्व निशक्तजन दिवस पर होंगीं कई प्रतियोगिता, ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। 3 दिसंबर को विश्व निशक्तजन दिवस मनाया जाएगा। उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग मनोज बाथम ने बताया कि निशक्तजन विकलांग आवासीय छात्रावास डाइट के बगल में विश्व निशक्तजन दिवस के उपलक्ष्य में कई रंगारंग कार्यक्रम प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। हॉस्टल के निशक्तजन बच्चों को गर्म कपड़ों का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में निबन्ध चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएंगीं। ब्लॉक स्तर पर चयनित 3 प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार जिला मुख्यालय पर प्रदान किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल, डीईओ एमएल राठौरिया, नपाध्यक्ष सविता जमना सेन डीपीसी एसके उपाध्याय मनोज बाथम शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button