रेत से भरे डंफरो को अज्ञात लोगों ने बंदूक दिखाकर, रास्ते में खाली कराकर चालको के साथ मारपीट, मामला दर्ज
होशंगाबाद जिले के संसारखेड़ा नर्मदा घाट से आ रही थी रेत
रिपोर्टर : मदन गोपाल वर्मा, बम्होरी।
बम्होरी। सिलवानी तहसील के बम्होरी थानांतर्गत ग्राम बटेरा बम्होरी के बीच वेयरहाउस के पास मंगलवार रात्रि 3,30 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने रेत भरकर आ रहे 8 डंफरो को रोककर बंदूक दिखाकर बीच रास्ते मे रेत खाली कराकर डम्फर चालको से मारपीट का मामला आया है। अज्ञात बंदूकधारियों ने एक दो नही पूरे आठ डम्फर रोककर उनकी रेत लूट ली। हालांकि इस पूरे मामले को रेत माफियाओं की वर्चस्व की लड़ाई माना जा रहा है। जबकि रायसेन जिले में नर्मदा नदी से रेत खनन का ठेका निरस्त हो चुका है। होशंगाबाद जिले के संसारखेड़ा नर्मदा घाट से रेत आ रही है। लेकिन रायसेन जिले में अभी भी नर्मदा नदी से रेत माफिया रेत का खनन कर रहे है। तथा डंफरो को यही से रेत लेने का दबाब बना रहे है।
वाहन मालिक भुवन जैन ने बताया कि राजमार्ग 15 बटेरा-बम्होरी सड़क मार्ग पर वेयरहाउस के पास अज्ञात आरोपियों के द्वारा मारपीट कर रेत से भरे आठ खाली करवा लिए। यह डम्फर होशंगाबाद जिले संसार खेड़ा नर्मदा घाट से वेध रॉयल्टी के साथ विदिशा जा रहे थे। रेत से भरे 8 डंपर के चालकों के साथ मारपीट कर बंदूक दिखाकर रेत बेयर हाउस के पेड़ खाली करवाई गई है।
बताया जा रहा है कि उक्त डम्फर संसारखेड़ा ज़िला होशंगाबाद से रेत भरकर विदिशा विदिशा जा रहे थे तभी ये घटना घटी। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी माया सिंह अपने पुलिस बल के सांथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली एवं मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है ।
इस मामले में एसडीओपी पी.एन. गोयल का कहना है बटेरा बम्होरी के बीच 8 डंफरो से रास्ते मे बलपूर्वक रेत खाली कराने एवं मारपीट का मामला आया है । जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।



