मध्य प्रदेश

मानस योनि में जन्म लेकर भगवान की भक्ति करना चाहिए : श्री वेदाचार्य जी

रिपोर्टर : नरेन्द्र राय
प्रतापगढ़। तहसील सिलवानी के ग्राम प्रतापगढ़ में भव्य श्री वनवासी मानस सम्मेलन का शुभारंभ हुआ जिसमें वेदाचार्य जी ने कहा मानस योनि में जन्म लेकर भगवान की भक्ति करना चाहिए। श्री वेदाचार्य जी ने बताया कि पूज्य आचार्य जी पुण्य स्मृति पर अनेकों स्थानों पर कथाए हो रही है कीर्तन चल रहा है मनुष्य को हमेशा भक्ति करना चाहिए। उन्होंने श्री हनुमान जी की कथा पर प्रकाश डाला । कानपुर से पधारे आलोक मिश्रा जी ने सती एवं शंकर जी की कथा सुनाई कथा सुनने से मनुष्य जीवन में भगवान का दर्शन करता है। कथा सुनने के लिए पंडाल में भारी संख्या में श्रद्धालु पधार रहे हैं।

Related Articles

Back to top button