मध्य प्रदेश

संविधान दिवस सप्ताह के समापन पर दिलाई गई शपथ

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदौट में 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक संविधान सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली, निबंध, चित्रकला, भाषण, परिचर्चा और खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।
संविधान सप्ताह के अंतिम दिवस पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित समाज सेविका अंशिका बागरे ने सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है, देश के हर धर्म, जाति और वर्ग के लोगों को अपने-अपने विश्वास के अनुसार रहने और विकास करने का अधिकार प्रदान किया गया है, भारत की संस्कृति में अधिकार और कर्तव्यों के संतुलन से मानवीय गरिमा को स्थापित किए जाने पर जोर दिया जाता रहा है, इस दृष्टि से संविधान को वर्तमान सन्दर्भ में गहराई से देखें और समझे जाने की जरूरत है। संविधान में दिए गए अधिकारों के प्रति हम जागरूक तो होते हैं परन्तु कर्तव्यों के प्रति उदासीन हो जाते है, उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के तहत सभी लोग अपने कार्यों एवं दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करते हुए कार्य करें।
शपथ समारोह में संस्था प्राचार्य अशोक साहू, कुंती सिंह लोधी, डॉ प्रतिभा बागरे, हेमलता पंथी जितेंद्र सिंह परमार, कमलेश कुमार अहिरवार, विक्रम सिंह ठाकुर, चंद्रभान परिहार, विनीत भार्गव, ज्ञान सिंह यादव, रवि कुशवाहा, खुशबू जैन, सोनम लखेरा, बुद्धि लाल अहिरवार, मोनू साहू और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button