खेलमध्य प्रदेश

राज्य स्तर प्रतियोगिता भोपाल के लिये खिलाड़ी हुए रवाना

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । हाल ही में खुरई में आयोजित संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर राज्यस्तर में प्रदर्शन करने के लिए टिकट कटाया था । जिला खेल अधिकारी विवेकदत्त शर्मा ने बताया कि भोपाल में 8 दिसम्बर से आयोजित राज्यस्तरीय एथलेटिक्स और हॉकी प्रतियोगिता के लिए संभाग सागर में दमोह से चयनित खिलाड़ी भोपाल में अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे वहीं कोच ग़ौरी शोऐब पठान ने बताया कि एथलेटिक्स में तेन्दूखेड़ा ब्लॉक से रिकॉर्ड 9 खिलाड़ी राज्यस्तर के लिए चयनित हुए हैं जो भोपाल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनबायेंगे । इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा, नन्हेसिंह सहायक संचालक, आरएस राजपूत, डीके मिश्रा, वायके कोरी, गंगेले बीईओ, जीपी झारिया बीआरसीसी, जेएल अहिरबाल, रघुराज राजपूत , परम lलाल रैकबार, आरिफ अंजुम, अशोक साहू , बारीबाई धुर्वे खेल प्रभारी, रियाज़ सर, हुकुम धुर्वे, महेंद्र दीक्षित, सचिन मोदी, मनोहर सिंह, बेनीसींग व समस्त खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button