कृषिमध्य प्रदेश

घरेलू लाइन से चलाई जा रही है मोटर पम्प, ग्रामीणों को हो रही है परेशानी

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
तेन्दूखेड़ा । नगर तेन्दूखेड़ा से 20 किलोमीटर ग्राम समनापुर के निवासियों को इन दिनों बिजली से भरी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इन दिनों रवि सीजन की बोबनी एवम सिचाई जोरो पर चल रही है।जिसमे किसानों की शामत आयी हुई है।इस समय बिजली विभाग द्वारा बिजली की आपूर्ति नही की जा रही है।सरकार द्वारा 10 घण्टे बिजली देने का प्रावधान किया गया है मगर विभाग 4घण्टे या 5घण्टे ही बिजली विभाग दे रहा है ऐसा हर किसान बोल रहा है।जब आधे समय बिजली मिलेगी तो किसान बेचैन रहेगा।मगर किसान तो बिजली कही से भी लेकर अपनी सिचाई करेगा।ऐसा ही एक मामला ग्राम सामना पुर में देखने को मिला है स्थानीय किसान जितेंद्र विष्वकर्मा,सोनू विष्वकर्मा, आनंद, दिलीप, दिव्वु सेन ने बताया कि हमारे क्षेत्र में नियमित लाइट नही मिल रही है इससे किसान गाँव के ट्रेन्सफार्मर से अपना मोटर के लिए तार फसाकर अपनी मोटरे चला रहे हैं जिससे लगातार फाल्ट बन जाता है जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ता है। ग्रामीणों ने उसकी शिकायत अधिकारियों से कर दी है मगर अभी तक इस समस्या पर कोई निराकरण नही किया गया है।
तेंदूखेड़ा जेई रोहित सिंचाई फोन नहीं उठाया ।

Related Articles

Back to top button