नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, होंडा ड्रीम सवार तीन युवकों में एक की मौत दो गंभीर, रेफर

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर कटनी नेशनल हाईवे 30 मानसकरा तिराहे पर रविवार दोपहर 2:30 बजे के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई । तो वही दो अन्य गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर किए गए।
सिहोरा थाना सीमा क्षेत्र के मनसकरा अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 कटनी जबलपुर सड़क मार्ग ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरवाड़ी के रहने वाले सत्यम पटेल की घटना स्थल पर मौत हो गई वहीं दो अन्य युवको को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया । सिहोरा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सत्यम पटेल पिता संतोष पटेल उम्र 20 वर्षीय निवासी मुरवारी उनके साथ में सनी पटेल पिता मनोज लोधी उम्र 22 वर्षीय निवासी खितौला एवं अन्य साथी सतीश संकोई उम्र 24 वर्षीय अपनी मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम से मुरवारी जाने के लिए जैसे ही अपनी मोटर साईकिल से मानसकरा तिराहे पर पहुंचे। कटनी की ओर से आ रहे हैं 10 चक्का ट्रक गाड़ी क्रमांक टीएन 42 ए एच 4444 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुऐ पिछले चका से टक्कर मार दी ।जिससे उछाल कर दो रोड के बीच-बीच जा गिरे एवं एक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में तत्काल मेडिकल अस्पताल जबलपुर के लिए रेफर किया गया। साथ ही ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार करते हुए। मृतक युवक का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया गया। जिसका अन्तिम संस्कार कल ग्राम मुरवारी में किया जायेगा।
पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।



