अतिक्रमण हटने के बाद भी नही हो रहा सिलौंडी, बीजापुर सड़क निर्माण कार्य ग्रामवासियों का जीना हुआ दुभर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l अतिक्रमण हटने के बाद भी नहीं हो सिलौंडी बीजापुर सड़क निर्माण कार्य अभी तक नहीं हो रहा l जिसके कारण ग्राम वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l ग्रामवासियों ने बताया कि अतिक्रमण हटने से नाली का गंदा पानी रोड में बहने से ग्राम वासी को बहुत दिक्कत हो रही है । नेगाई में पिछले एक माह से अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा है । अभी तक लगभग 90% अतिक्रमण हट चुका है । लेकिन अभी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नही हुआ । नाली टूटने से नाली का गंदा पानी रोड़ में बह रहा है । इसी मार्ग पर प्रसिद्ध मातारानी माँ वीरासन देवी मंदिर जाने वाले नेगाई के मुख्य मार्ग में मलबा और गंदगी के कारण आसपास के ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है । ग्राम के पूर्व सरपंच जानकी राय, पूर्व सरपंच गणेश साहू , पी. एल राय, परमानंद साहू , पंकज राय, पीयूष साहू , कार्तिक साहू ने बताया कि लगभग 20 दिन पहले पूरा अतिक्रमण अलग हो चुका है । ठेकेदार रोड़ बनाने का कार्य अभी तक शुरू नही किया है । अतिक्रमण के कारण ग्राम की नल जल योजना का पाइप और नाली टूटने के कारण ग्राम के लोगो पीने पानी की समस्या हो रही है । जल्द से जल्द नेगाई मुख्य मार्ग बनाने का कार्य शुरु किया जाए ।



