प्रेस वार्ता कर दी गई जानकारी आगामी 18 दिसंबर को होगा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का विशेष आयोजन
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । सिहोरा केशव पुण्य स्मृति सेवा न्यास सिहोरा द्वारा लगभग एक वर्ष से अधिक समय से सिहोरा द्वारा प्रत्येक रविवार को केशव पुण्य स्मृति सेवा न्यास संघ कार्यालय सिहोरा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है, और जिसमें हजारों मरीजों का निःशुल्क इलाज भी किया जा चुका है। इस कड़ी में केशव पुण्य स्मृति सेवा न्यास द्वारा आगामी 18 दिसम्बर दिन रविवार को रुकमणी पैलेस सिहोरा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा । इस शिविर में जबलपुर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पवन स्थापक एवं सहयोगी उनकी टीम द्वारा नेत्र परीक्षण, किया जाएगा साथ ही गम्भीर रूप से नेत्र के रोगियों का ऑपरेशन भी कराया जाएगा । जबलपुर के प्रसिद्ध होम्योपैथीक चिकित्सक मधुकर व्यास, डॉक्टर मनीष व्यास, डॉक्टर नीरज शर्मा, एवं उनकी टीम द्वारा इलाज़ कर निःशुल्क दवाइयों प्रदान की जायेगी । शिविर में होम्योपैथी पद्वति से अस्थमा, मस्से, शुगर कैंसर अर्थराइसेस, जोड़ों का दर्द, लकवा, महिला प्रदर, हाइट बढ़ाना, शराब छुड़ाना, मोटापा कम करना, पथरी सफेद दाग, निसंतान दंपति एवं पंचगव्य चिकित्सा पद्धति से समस्याओं का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा, साथ ही निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जायेगी। पूर्व जिला प्रमुख प्रमोद साहू आरएसएस ने अपील है कि विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर में पहुँचकर विशेष लाभ अर्जित करें।
केशव पुण्य स्मृति सेवा न्यास संघ कार्यालय सिहोरा में कार्यकम के दौरान उपस्थिति प्रमोद साहू पूर्व जिला प्रमुख आरएसएस, विनोद खत्री, डाक्टर मनीष व्यास, हरीश साहू, मधुर दुआ, अमन शुक्ला, सन्तोष श्रीवास, अनिल व्यहार, राकेश मालवीय, अनिल जैन वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया प्रभारी राहुल श्रीवास के साथ गणमान्य नागरिक व पत्रकार की उपस्तिथि में की गई ।



