मध्य प्रदेश

सड़क निर्माण की क्वालिटी मापने भोपाल के अधीक्षण यंत्री योगेंद्र कुमार पहुंचे रायसेन

रायसेन । बुधवार को रायसेन जिला मुख्यालय की सड़कों के निर्माण की क्वालिटी मापने भोपाल से केंद्रीय प्रयोगशाला के अधीक्षण यंत्री योगेंद्र कुमार रायसेन पहुंचे। आपको बता दें कि रायसेन के गोपालपुर से खरगावली तक का रोड का निर्माण किया जा रहा है जिसकी लागत लगभग ₹32 करोड़ रूपए है। इस रोड को बनाने का ठेका इंद्रपाल सिंह जिंदल कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। दो दिवस पहले जिला न्यायालय के सामने रोड का फाइनल शीलबंद कोट डाला गया था जो दूसरे दिन चटक गया था बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई थी जिसकी शिकायत नगर वासियों ने कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे तथा रायसेन कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग रायसेन के किशन वर्मा से की थी। किशन वर्मा ने तुरंत आ करके फाइनल कोट का काम रुकवाया और माल की गुणवत्ता को चेक करके ठेकेदार के डामर जब मटेरियल के माल को वापस करवाया और कहा कि अगर गुणवत्ता से खिलवाड़ होगा तो आप पर कार्रवाई होगी। वही कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे के निर्देश पर भोपाल से अधीक्षण यंत्री योगेंद्र कुमार यंत्री भोपाल संभाग ने रायसेन जिला मुख्यालय पर बन रही सड़कों की गुणवत्ता की जांच की और उन्होंने कहा कि रायसेन में जो सड़क बन रही है वह मानकों के साथ ही बन रही है अगर कहीं कोई गड़बड़ी की जाएगी और जांच में सही पाया जाएगा तो संबंधित निर्माण एजेंसी और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button