धार्मिक

राजा दशरथ के घर जन्मे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, लक्ष्मण और भरत, शत्रुघ्न, अयोध्या में छाई खुशियां गाए बधाई गीत

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन में चल रही वार्षिक श्रीराम लीला महोत्सव में रविवार को अयोध्या के राजा दशरथ के यहां जब कोई संतान नहीं हुई तो वह काफी चिंतित हुए । राजा दशरथ ने राजगुरु वशिष्ठ महर्षि विश्वामित्र को चिंता से अवगत कराया। तब राजगुरु वशिष्ठ विश्वामित्र श्रृंगी ऋषि से राजा दशरथ को संतान प्राप्ति के लिए हवन कराने का आव्हान किया। हवन यज्ञ के बाद अयोध्या नगरी में काफी लंबे समय बाद चारों संतान ने कौशल्या सुमन्त्रा ने राम लक्ष्मण भरत और शत्रुघ्न ने जन्म लिया । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न संतान ने जन्म लिया । अयोध्या नगरी में संतान प्राप्ति के बाद खुशियां मनाई अयोध्यावासी झूमे नाचे और बधाई गीत गाए । राजा दशरथ ने इच्छा अनुसार सभी को दान दक्षिणा देकर सम्मान किया । राम का स्वरूप कान्हा शुक्ला, लक्ष्मण का वेश शिव दुबे भारत का अभिनय देवू शर्मा और शत्रुघ्न का अभिनय वेदांत शर्मा ने निभाया। राजा दशरथ बने शिवम शुक्ला ।राजगुरु वशिष्ठ का अभिनय रामबाबू शर्मा ने निभाया । संगी ऋषि का अभिनय संतोष शर्मा ने किया और मदारी और सुमंत का अभिनय जगदीश मांझी ने किया। श्री रामलीला मेला समिति संचालन समिति के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला मेला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी प्रवक्ता सीएल गौर ने बताया कि सोमवार 19 दिसंबर को ताड़का वध की लीला का मैदानी मंचन किया जाएगा ।उन्होंने श्रद्धालुओं से श्री रामलीला मेला देखने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button