धार्मिकमध्य प्रदेश
भोजपाल महोत्सव मेला भोपाल में आहना कृष्णा पाठक की भजन संध्या 19 दिसंबर सोमवार को
बेबी आहना कृष्णा पाठक सबके राम सब में राम ..की भजन प्रस्तुत करेंगी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन जिले के कस्बा ओबैदुल्लागंज की मशहूर भजन गायिका आहना कृष्ण गोपाल पाठक के राम कृष्ण राधारानी के भजनों की रंगारंग प्रस्तुति 19 दिसंबर सोमवार को शाम 7 बजे भोजपाल मेला महोत्सव में होने जा रही है । भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल पाठक की 13 वर्षीय पुत्री सुप्रसिद्ध भजन गायिका आहना कृष्ण गोपाल पाठक अपने श्रीमुख से भेल दशहरा मैदान गोविंदपुरा ग्राउंड में सबके राम सब में राम के प्रसिद्ध भजन की रोचक प्रस्तुति देंगी।
मालूम हो कि भाजपा नेता कृष्ण गोपाल पाठक की दो छोटी अन्य पुत्रियां भी भजन गाने में खाशी ख्याति प्राप्त कर चुकी हैं। धर्म प्रेमी जनता ने फेमस भजन गायिका आहना कृष्णा पाठक की सुनने का अनुरोध किया है।


