मध्य प्रदेश

क्रिसमस पर खुशी से जगमगाया पुष्पा चर्च प्रभु यीशु के जन्मउत्सव पर जमकर हुई आतिशबाजी

सिलवानी । प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को क्रिसमस के रूप में 24 दिसम्बर की रात्रि 12 बजे से 25 दिसम्बर लगते ही धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमिस की खुशी में पुष्पा चर्च पर रंग बिरंगी रोशनी से नहाया हुआ था। ईसाई समाज के घरों पर खुशियों के स्टार रोशन हो रहे हैं और वह खुशियों के गीत गा रहे हैं। सागर रोड पर स्थित पुष्पा चर्च पर खूबसूरत रोशनी से जगमगहट की गई परिसर में यीशु जन्म उत्सव की झांकी माध्यम से दिखाने का प्रयास किया गया। इससे पहले पहले पुष्पा विद्यालय में सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए। चर्च परिसर में क्रिसमस के उल्लास 24 दिसंबर रात्री 12 बजे 25 दिसंबर लगते ही चर्च में प्रभु यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन शुरू हो गया । प्रार्थना सभा हुई फिर शिशु रूप यीशु के प्रतीक को लेकर जश्न मनाया गया, गीत गाए गए, केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी गई। यह दौर देर रात तक चलता रहा। पुष्पा चर्च एवं आरडीएसएस में प्रभु यीशु की मनमोहक झांकियां लगाई गई जिसको देखने के लिए सुबह से ही बच्चे एवं सिलवानी नगर के नागरिक का आना शुरू हो गया। ईसाई समाज के लोगों में क्रिसमस त्योहार के लिए काफी उत्साह देखा गया ।

Related Articles

Back to top button