स्वर्गीय गोविंद सिंह फरैया की स्मृति में एकता क्रिकेट क्लब के द्वारा टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । रायसेन जिले के उदयपुरा में स्वर्गीय गोविंदसिंह फरैया के स्मृति में एकता क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेन्द्र सिंह राजपूत और वरिस्ठ बीजेपी नेता कुलदीप विश्नोई के द्वारा किया गया ।
प्रति वर्ष एकता क्रिकेट क्लब के द्वारा टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है जिसका समापन पूर्व मंत्री और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत के जन्मदिन 4 जनवरी को समापन किया जाता है । क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ के बाद नगर परिषद अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। तत्पश्चात टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ ।
इस अवसर पर व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी, पार्षद प्रतिनिधि लक्ष्मण धाकड़, सांसद प्रतिनिधि रामजी पटेल, नयन वर्मा, सत्येश सोनी, जितेंद्र रघुवंशी, मनोज तोमर, शिब्बूलाल साहू, श्रीराम रघु, नारायण रघु, संग्राम राजपूत, बेबल राजपूत, मनोज श्रीवास्तव सहित कई समाज सेवी मौजूद रहे ।



