मध्य प्रदेश
सिहोरा मे विश्व हिन्दू परिषद जिला सिहोरा बजरंग दल का शौर्य संचलन प्रदर्शन संपन्न हुआ
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । सिहोरा नगर में बजरंग दल ने जय जय श्रीराम के जयघोष के साथ विश्व हिन्दू परिषद जिला सिहोरा बजरंग दल के तत्वाधान मे शोर्य संचालन का आयोजन किया । इस दौरान सिहोरा, खितौला नगर सहित क्षेत्रांचलों से आये विश्व हिन्दू परिषद , बजरंग दल के समस्त सदस्यों सहित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे!
शौर्य संचालन का आरंभ खितौला स्थित श्री नृसिंह मंदिर से आरंभ होकर रेल्वे फाटक मज्जिद रोड होते हुऐ सिहोरा पेट्रोल पंप से बाबा ताल मैना कुआं, बाजार होते हुऐ नगर के पुराने बस स्टैण्ड पहुचकर संछिप्त संबोधन के साथ प्रसाद वितरण कर संपन्न हुआ ।
विश्व हिन्दू परिषद जिला सिहोरा बजरंग दल शौर्य संचालन का नगर के नागरिकों ने जगह -जगह पुष्प वर्षा के स्वागत किया। तथा जिले से लेकर खितौला /सिहोरा पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा।




