क्राइम

महिला और बच्चा हुआ गायब, पुलिस कर रही तलाश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के ईश्वर नगर चुरक्का में रहने वाले मजदूर युवक की पत्नी उसका 10 वर्षीय पुत्र मोहल्ले में ही काम करने का कहकर घर से गए और लापता हो गए। शाम को मजदूरी करके घर लौटने पर घटना की जानकारी लगी सभी जगह तलाश किया गया। नहीं मिलने पर थाने में गुम इंसान कायम कराया गया है। पुलिस महिला और उसके पुत्र की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा थाना गैरतगंज निवासी विक्रम रैकवार जोकि ईश्वर नगर चुरक्का बेगमगंज में रहकर मजदूरी का काम करता है सुबह वह मजदूरी करने गया हुआ था। घर पर उसकी मां पत्नी और बच्चा था शाम को जब वह मजदूरी करके वापस घर लौटा तो पत्नी व बच्चे को घर में नहीं पाकर मां से जानकारी ली तो उसकी मां ने बताया कि मोहल्ले में ही किसी काम से मां बेटे गए हुए हैं तब आसपास उनकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला रिश्तेदारों में ही मालूमात करने पर कोई सुराग नहीं मिला तब विक्रम रैकवार आयु 35 वर्ष ने थाने में गुमशुदी की जानकारी दी। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर गायब महिला और उसके बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button