क्राइम
ट्रेक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल
गैरतगंज थानांतर्गत रजपुरा आलमपुर मार्ग के चिरोंजिया तिराहे पर हुआ हादसा
रिपोर्टर : शानू मंसूरी
गैरतगंज । तहसील मुख्यालय के आलमपुर रजपुरा मार्ग पर बुधवार की देर शाम चिरोंजिया तिराहे पर एक ट्रेक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी
घटना में मोटरसाइकिल सवार राजकुमार कुशवाह निवासी राजपुरा एवं दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गैरतगंज सिविल अस्पताल लाया गया।
पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
बता दें की मुख्यालय के आलमपुर रजपुरा मार्ग पर चिरोंजिया तिराहे पर ट्रेक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए जिनका इलाज गैरतगंज अस्पताल में चल रहा है।



